गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार बांग्लादेश सेना भी करेगी मार्च, दिल्ली पहुंचे 122 जवान

By: Ankur Thu, 14 Jan 2021 7:51:47

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार बांग्लादेश सेना भी करेगी मार्च, दिल्ली पहुंचे 122 जवान

आने वाले कुछ दिनों बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाना हैं जिसमें राजपथ पर परेड निकाली जानी हैं। इस वर्ष होने वाली गणतंत्र दिवस परेड एक नया इतिहास लिखने जा रही है। इस परेड़ में पहली बार बांग्लादेश के जवान भी राजपथ पर मार्च करने जा रहे हैं। बता दें कि भारत इस साल को वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय की स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है।

वहीं, पड़ोसी बांग्लादेश इस वर्ष को अपनी आजादी के 50वें साल के रूप में मना रहा है। दोनों देशों ने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए राजपथ पर साथ मिलकर मार्च करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए इस दल को भारतीय वायु सेना के विमान सी-17 एयरक्राफ्ट से दिल्ली लाया गया है।

इस मौके पर भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, हम एकसाथ मिलकर लड़ेंगे और एकसाथ मार्च करेंगे। सेना ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती की स्वर्ण जयंती का यह 50वां साल है, जिसे दोनों राष्ट्र साथ मिलकर इसे मना रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# इस्राइल ने की सीरिया में भीषण बमबारी, दर्जनों लड़ाके हुए हताहत

# कोवीशील्ड क्या है और किसे नहीं लगवानी चाहिए ये वैक्सीन, जरुरी जानकारी

# दिल्‍ली में 18 जनवरी से खुल रहे स्‍कूल, सरकार के इस फैसले का पेरेंट्स ने किया स्वागत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com